नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 22 लाख की फिरौती के लिए महिला अपहरण कांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

22 लाख की फिरौती के लिए महिला अपहरण कांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता सौरभ साहू

पूर्व ड्राइवर ने साथियों संग रची साजिश, पुलिस की सक्रियता से सकुशल बरामद हुई महिला

सूरजपुर, 04 मई 2026। जिले में महिला अपहरण और फिरौती मांगने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस की सक्रियता और लगातार पेट्रोलिंग के चलते आरोपी अपहृता को छोड़कर फरार हो गए, जिसके बाद महिला को सुरक्षित बरामद कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना 29 अप्रैल की है जब प्रार्थी घर से बाहर था और उसकी पत्नी घर में अकेली थी। दोपहर में अज्ञात लोगों ने महिला का अपहरण कर लिया और उसके मोबाइल से कॉल कर 22 लाख रुपए की फिरौती की मांग की। मामले की शिकायत पर थाना सूरजपुर में अपराध दर्ज कर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और अलग-अलग टीम गठित कर जांच तेज की।
जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और संदेह के आधार पर पुलिस ने रौशन देवांगन को मानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह पहले प्रार्थी के यहां करीब 18 महीने तक ड्राइवर था और उसे यह जानकारी थी कि प्रार्थी को एसईसीएल से रिटायरमेंट के बाद बड़ी राशि मिली है। इसी लालच में उसने अपने साथी शेख इशू और एक अन्य के साथ मिलकर अपहरण की साजिश रची।
आरोपियों ने महिला को घर से जबरन उठाकर उसके हाथ-पैर बांध दिए और मोटरसाइकिल से ले जाकर अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखा। बाद में पुलिस की सख्त घेराबंदी और लगातार पेट्रोलिंग से घबराकर आरोपियों ने महिला को बाईपास रोड पर घायल अवस्था में छोड़ दिया और साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया।
महिला ने किसी तरह मदद लेकर परिजनों और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी दौरान पुलिस ने दूसरे आरोपी शेख इशू को भी केतका क्षेत्र में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अपहृता का मोबाइल, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और स्कूटी सहित अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं। पूरे मामले में पुलिस की तत्परता और सक्रिय कार्रवाई की सराहना की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
रौशन देवांगन, पिता रामचरण देवांगन, उम्र 21 वर्ष, निवासी महुआपारा, थाना सूरजपुर
शेख इशू, पिता शेख इसराईल खान, उम्र 23 वर्ष, निवासी मस्जिदपारा, थाना सूरजपुर

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now