नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दुष्कर्म आरोपी का अवैध मकान बुलडोजर से ध्वस्त – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

दुष्कर्म आरोपी का अवैध मकान बुलडोजर से ध्वस्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दुर्ग, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता अरविंद तिवारी

निगम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर दिया सख्त संदेश

दुर्ग। नाबालिक से दुष्कर्म प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी के अवैध मकान पर नगर निगम और थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया। पूर्व में नोटिस देने के बावजूद कब्जा खाली नहीं करने पर प्रशासन ने वैधानिक प्रक्रिया अपनाते हुए अतिक्रमण हटाया और मौके पर रखी सामग्री की जप्ती कर पंचनामा तैयार किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र के ग्राम पुरैना निवासी आरोपी के खिलाफ नाबालिक बालिका से दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज किया गया था, जिसमें भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था। विवेचना के दौरान यह सामने आया कि आरोपी और उसके परिजन शासकीय भूमि पर अवैध रूप से मकान बनाकर रह रहे थे।
नगर निगम द्वारा विधिवत नोटिस जारी कर मकान खाली करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन आदेश का पालन नहीं किया गया। इसके बाद प्रशासन और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर अतिक्रमण हटाया। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा और पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
गिरफ्तार आरोपी
किशोर चौहान उर्फ चेटा, निवासी ग्राम पुरैना, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now