नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दिव्यांग पावर लिफ्टर किशन को मिली प्रशासनिक मदद – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

दिव्यांग पावर लिफ्टर किशन को मिली प्रशासनिक मदद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता अनादि पांडेय

अंतरराष्ट्रीय तैयारी के लिए कलेक्टर ने दिए 10 हजार रुपए

रायपुर:-  पावर लिफ्टिंग में प्रदेश का नाम रोशन करने वाले दिव्यांग खिलाड़ी किशन लाल को जिला प्रशासन से आर्थिक सहयोग मिला है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रेडक्रॉस सोसाइटी के सहायता कोष से 10 हजार रुपए की राशि का चेक प्रदान कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी के लिए प्रोत्साहित किया।
किशन लाल ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए आगरा में आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक और फरीदाबाद में कांस्य पदक हासिल किया है। इसके अलावा राज्य स्तर पर भी उन्होंने 6 स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
वर्तमान में वे आगामी अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, संतुलित आहार, खेल उपकरण, यात्रा और पंजीयन शुल्क जैसे खर्चों के लिए पर्याप्त आर्थिक संसाधनों की आवश्यकता होती है, जिसे वह अपनी सीमित आय के कारण पूरा नहीं कर पा रहे थे।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने इस मौके पर कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रशासन हरसंभव मदद करेगा और उनकी प्रतिभा को मंच दिलाने का प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने किशन लाल को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now