नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , श्रमिकों संग जमीन पर बैठकर भोजन, मुख्यमंत्री ने लिया योजनाओं का फीडबैक – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

श्रमिकों संग जमीन पर बैठकर भोजन, मुख्यमंत्री ने लिया योजनाओं का फीडबैक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कबीरधाम, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

बोरे बासी और आमा चटनी के साथ सादगी का संदेश, पेयजल समस्या पर तत्काल निर्देश

सुशासन तिहार के तहत कबीरधाम जिले के ग्राम लोखान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दौरा उस समय खास बन गया, जब उन्होंने निर्माणाधीन पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान श्रमिकों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया। इस दौरान उन्होंने न केवल सादगी और अपनत्व का परिचय दिया, बल्कि योजनाओं के क्रियान्वयन का जमीनी फीडबैक भी लिया।


निरीक्षण के दौरान महिला श्रमिकों ने मुख्यमंत्री को भोजन के लिए आमंत्रित किया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। श्रमिकों के साथ बैठकर उन्होंने बोरे बासी, पान पुरवा रोटी, चना भाजी, मुनगा बड़ी और आमा चटनी का स्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पारंपरिक भोजन उनकी संस्कृति और जीवनशैली से जुड़ा हुआ है।


भोजन के दौरान मुख्यमंत्री ने श्रमिकों से महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी ली। महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए, जिससे योजनाओं की जमीनी स्थिति स्पष्ट हुई।
ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या को प्रमुख मुद्दे के रूप में उठाया, जिस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कलेक्टर से जानकारी ली। बताया गया कि 26 गांवों के लिए पाइपलाइन आधारित पेयजल योजना तैयार है। मुख्यमंत्री ने इस योजना को तत्काल स्वीकृति देकर शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।


मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन का अर्थ है योजनाओं का समय पर और प्रभावी क्रियान्वयन, ताकि आमजन को सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now