नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एनईपी से भारत बनेगा वैश्विक नॉलेज कैपिटल: मुख्यमंत्री – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

एनईपी से भारत बनेगा वैश्विक नॉलेज कैपिटल: मुख्यमंत्री

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भुवनेश्वर, ओड़िशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज

ओड़िशा को ज्ञान की राजधानी बनाने का संकल्प, शक्तिश्री मोबाइल ऐप का शुभारंभ

भुवनेश्वर स्थित कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन को लेकर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में ओड़िशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शिक्षा क्षेत्र में बड़े बदलाव का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति केवल एक नीति नहीं बल्कि भारत को वैश्विक नॉलेज कैपिटल बनाने का मिशन है। मुख्यमंत्री ने ओड़िशा को देश की ज्ञान की राजधानी बनाने का संकल्प लेते हुए एक व्यापक रोडमैप प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी उपस्थित रहे।


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता शिक्षा क्षेत्र की जड़ता को समाप्त कर नई दिशा देना है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 के बजट में शिक्षा के लिए 41,273 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। ग्रामीण और शहरी शिक्षा अंतर को कम करने के लिए गोडबरिश मिश्र आदर्श विद्यालय योजना के तहत 6,794 ग्राम पंचायतों में आधुनिक विद्यालयों की स्थापना की जाएगी।


सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने के लिए उच्च शिक्षा में पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को 11.25 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया है। वहीं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के ड्रॉपआउट रोकने के लिए शहीद माधो सिंह हाथ खर्च योजना के तहत आर्थिक सहायता दी जा रही है। मातृभाषा में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इग्नू के साथ समझौता किया गया है, जिसके तहत ओड़िया भाषा में तकनीकी और उच्च शिक्षा उपलब्ध होगी।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शक्तिश्री मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया और मुख्यमंत्री इंटर्नशिप मार्गदर्शिका पुस्तक का विमोचन भी किया। केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने ओड़िशा की सांस्कृतिक विरासत और शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे विकास की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में नवाचार की बड़ी संभावनाएं हैं और 2036 तक सकल नामांकन अनुपात को राष्ट्रीय औसत से ऊपर ले जाने का लक्ष्य रखा जाना चाहिए।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now