नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सेल्स गर्ल से छेड़छाड़ करने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार, भेजा गया जेल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सेल्स गर्ल से छेड़छाड़ करने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता संजय जेठवानी

ग्रैंड मॉल के वॉशरूम के बाहर हुई घटना, महिला थाना की त्वरित कार्रवाई में आरोपी दबोचा गया

रायगढ़ में महिला सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस ने एक बार फिर तत्परता दिखाते हुए छेड़छाड़ के मामले में आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना 02 मई 2026 की बताई जा रही है, जिसमें एक युवती ने महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पीड़िता के अनुसार वह अपनी बहन के साथ ग्रैंड मॉल स्थित एक कपड़ा दुकान में कार्य करती है। शाम करीब 6:30 बजे दोनों बहनें मॉल के ग्राउंड फ्लोर स्थित वॉशरूम गई थीं। इसी दौरान वॉशरूम के बाहर पहले से मौजूद ऑटो चालक विनोद कुमार शर्मा ने युवती के साथ छेड़छाड़ की।
घटना के बाद युवतियों ने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अभद्रता और गाली-गलौज करते हुए मौके से भागने की कोशिश की। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना रायगढ़ में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके ठिकाने से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिला सुरक्षा से जुड़ी घटनाओं पर रायगढ़ पुलिस की सख्त नजर है और ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now