सुशासन तिहार में उठा मुआवजा मुद्दा: जनपद सदस्य शारदालता जीवन यादवने विधायक से की शिकायत, NTPC के खिलाफ कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
कोरबा:- सुशासन तिहार के दौरान जिले में जनसमस्याओं को लेकर आवाज़ तेज होती नजर आ रही है। इसी क्रम में जनपद पंचायत कटघोरा क्षेत्र की जनपद सदस्य शारदा लता जीवन यादव ने क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद पटेल से मुलाकात कर ग्राम लोतलोता के ग्रामीणों की गंभीर समस्या से अवगत कराया और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि NTPC द्वारा संचालित धनरास राखड़ बांध से उड़ने वाली राख के कारण ग्राम लोतलोता के ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। राख के प्रभाव से शादी-ब्याह एवं अन्य आयोजनों में बनने वाले खाद्य पदार्थ तक खराब हो जाते हैं, जिससे ग्रामीणों को आर्थिक क्षति झेलनी पड़ रही है।

ज्ञापन के अनुसार वर्ष 2022-23 में ग्रामीणों द्वारा आंदोलन किए जाने के बाद NTPC प्रबंधन एवं प्रशासन ने निरीक्षण कर ग्राम को प्रभावित मानते हुए दो बार क्षतिपूर्ति राशि प्रदान की थी, जिसे वर्तमान में बंद कर दिया गया है। वहीं, पंचायत के आश्रित अन्य ग्रामों को अब भी मुआवजा दिया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में असंतोष बढ़ रहा है।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि NTPC द्वारा अधिग्रहित भूमि के समीप स्थित 22 किसानों की जमीन भी प्रभावित हुई है और राखड़ डैम से लगातार उड़ रही राख के कारण दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि ग्राम लोतलोता के प्रभावित ग्रामीणों को पुनः क्षतिपूर्ति राशि दिलाई जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि मुआवजा बहाल नहीं किया गया तो ग्रामीण NTPC के कार्यों को बाधित करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।

इस पूरे मामले को लेकर विधायक प्रेमचंद पटेल से भी हस्तक्षेप की मांग की गई है, ताकि ग्रामीणों को जल्द राहत मिल सके।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






