नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सेवानिवृत्त शिक्षक अरुण चंद्र महापात्र को भावभीनी विदाई – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सेवानिवृत्त शिक्षक अरुण चंद्र महापात्र को भावभीनी विदाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गंजाम, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता – अनिल कुमार चौधरी, गंजाम

तीन दशकों की सेवा को सराहा, “टीचर गौरव सम्मान 2026” से हुए सम्मानित

दिगपहंडी, 30 अप्रैल। गंजाम जिले के दिगपहंडी ब्लॉक अंतर्गत बोमकोई ग्राम पंचायत स्थित शिवानंद नोडल हाई स्कूल में सेवानिवृत्त शिक्षक अरुण चंद्र महापात्र को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। स्कूल मैनेजमेंट कमिटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रिंसिपल प्रकाश चंद्र प्रधान की अध्यक्षता में श्री महापात्र को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर दिगपहंडी के एडिशनल ग्रुप एजुकेशन ऑफिसर विशरभा पाइक, बाला माझी, रसानंद घड़ेई एवं प्रख्यात अधिवक्ता डॉ. गजानन त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दिगपहंडी की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था ‘आमभाषा साहित्य संसद’ द्वारा श्री महापात्र को “टीचर गौरव सम्मान 2026” से भी नवाजा गया।


मुख्य अतिथि डॉ. गजानन त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के विकास के लिए श्री महापात्र द्वारा किए गए तीन दशकों के समर्पित कार्य अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।


कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं—विज्ञान शिक्षिका ए. स्वाति, कला शिक्षक कुणाल सेठी, हिंदी शिक्षिका मोनालिता नायक, विज्ञान शिक्षिका सैलबाला बड़मुंडी, खेल शिक्षिका सस्मिता प्रधान, सहायक शिक्षक प्रदीप कुमार महापात्रा, एम. नरसिंगुलु पात्रा, हरिद्र मिश्रा, आरती पंडा, विनोद पाढ़ी सहित सभी छात्र-छात्राएं एवं गांव के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


इसके अलावा रिटायर्ड शिक्षक प्रमोद कुमार पंडा, भीष्मगिरी हाई स्कूल के प्रिंसिपल मनोज कुमार नायक, करपड़ा हाई स्कूल के प्रिंसिपल ललित मोहन बड़त्या, सीआरसी नवीन बड़त्या एवं सरपंच तपन कुमार प्रधान भी विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।

प्रदीप मिश्रा, देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय समाचार नेटवर्क ACGN

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now