नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , वॉयस ऑफ मीडिया की जिला सांगठनिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

वॉयस ऑफ मीडिया की जिला सांगठनिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गंजाम, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता – अनिल कुमार चौधरी, गंजाम

ब्रह्मपुर में आयोजित बैठक में मीडिया प्रतिनिधियों ने रखे अपने विचार
ब्रह्मपुर, । वॉयस ऑफ मीडिया ओडिशा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार मिश्रा के निर्देशन में गंजाम जिले के ब्रह्मपुर महानगर स्थित इंजीनियरिंग स्कूल चौक के पास रेवेन्यू इंस्पेक्शन बांग्ला हॉल में जिला स्तरीय सांगठनिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारी अधिकारी अरुण कुमार गौड़ ने की।
इस अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए मीडिया प्रतिनिधियों एवं वॉयस ऑफ मीडिया के सदस्यों ने भाग लेकर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रामप्रसाद सामल अतिथि के रूप में शामिल हुए और दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारी अधिकारी अरुण कुमार गौड़ ने संगठन के उद्देश्यों, विस्तार और मजबूती पर विशेष जोर दिया। उन्होंने मीडिया कर्मियों के बीच समन्वय बढ़ाने और संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने की आवश्यकता बताई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिनिधियों एवं सदस्यों ने भी अपने विचार साझा करते हुए संगठन के विकास और सशक्तिकरण के लिए सुझाव दिए।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष दिलीप रंजन कोठिया, युवा रिपोर्टर प्रियव्रत पंडा, जिला कोषाध्यक्ष सुदर्शन परिडा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव रघुनाथ आचार्य ने किया।

प्रदीप मिश्रा, देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय समाचार नेटवर्क ACGN

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now