24 घंटे में लापता नाबालिग बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता – संजय जेठवानी
शादी का झांसा देकर भगा ले जाने और दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई
रायगढ़ जिले में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लापता नाबालिग बालिका को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में की गई, जिसमें पुलिस ने संवेदनशीलता और तेजी का परिचय दिया।
मामले में 27 अप्रैल 2026 को बालिका के परिजनों ने थाना कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों के अनुसार बालिका घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बालिका सक्ती जिले के डभरा क्षेत्र में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बालिका को सुरक्षित बरामद करते हुए आरोपी रमेश यादव को हिरासत में लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने बालिका को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त किया है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले से शादीशुदा है, जिसकी जानकारी बालिका को नहीं थी। मामले में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नाबालिगों के खिलाफ अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या नरमी नहीं बरती जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






