मधुसूदन दास की जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि, समाज को उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गंजाम, ओड़िशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता – अनिल कुमार चौधरी
गंजाम / बरहामपुर में प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, वक्ताओं ने उनके त्याग और योगदान को किया याद
गंजाम जिले के बरहामपुर में उत्कल गौरव मधुसूदन दास की जयंती पर सहर तलि अचंचल मिलित क्रीयानुष्ठान कमेटी द्वारा श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर गांधीनगर स्थित मधु बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया और सभापति संजीव कुमार पटनायक की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मधुसूदन दास के त्याग, संघर्ष और निस्वार्थ सेवा ने आधुनिक ओडिशा के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके प्रयासों के कारण ही भाषा के आधार पर ओडिशा राज्य का गठन संभव हो पाया, जिससे ओडिया समाज को अपनी पहचान और आत्मसम्मान के साथ जीने का अवसर मिला।

वक्ताओं ने इस बात पर चिंता भी जताई कि आज के दौर में लोग अपने महान पूर्वजों के योगदान को भूलते जा रहे हैं, जबकि यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनकी विरासत को याद रखें और आने वाली पीढ़ियों को इससे अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने इतिहास और महान व्यक्तित्वों को भूल जाएंगे तो समाज का भविष्य अंधकारमय हो सकता है।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए मधुसूदन दास के आदर्शों पर चलकर एक सशक्त और विकसित समाज के निर्माण का आह्वान किया। इस दौरान देवी प्रसाद दास, दिगंबर सामंतराय, सी एच राम कृष्ण दास, गोपाल मिश्र, जितेंद्र कुमार पाढ़ी, सुनील पात्र, टी सुदेश कुमार पात्रा, हरिहर नायक और डॉ शंकरशन पात्रा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






