नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मारवाड़ी सम्मेलन की पहल, भीषण गर्मी में छाछ वितरण कर दी राहत – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मारवाड़ी सम्मेलन की पहल, भीषण गर्मी में छाछ वितरण कर दी राहत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलांगीर, ओडिशा

By ACGN | 7647981711, 9303948009

ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज


राहगीरों को शीतल पेय उपलब्ध कर समाज सेवा का दिया संदेश, लोगों ने सराहा प्रयास

उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन बलांगीर शाखा द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए समाज सेवा की एक सराहनीय पहल की गई। शाखा के तत्वावधान में नगरपालिका कार्यालय के सामने छाछ वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राहगीरों एवं आमजन को शीतल छाछ पिलाकर राहत पहुंचाई गई।
यह कार्यक्रम कार्यकारिणी सदस्य मनोज केजरीवाल एवं उनके परिवार के सहयोग से आयोजित किया गया। बढ़ते तापमान के बीच इस सेवा कार्य को लोगों ने काफी सराहा और इसे जनहित में महत्वपूर्ण पहल बताया।


कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, सचिव कन्हैया लाल अग्रवाल, प्रांतीय मीडिया प्रभारी पवन अग्रवाल, उपदेशक राजेश जैन, प्रकाश केजरीवाल सहित मनोज केजरीवाल के परिवारजनों की सक्रिय सहभागिता रही।
मारवाड़ी सम्मेलन की बलांगीर शाखा ने इस अवसर पर सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस प्रकार के सामाजिक कार्यों में आगे आकर भाग लें, ताकि समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को और मजबूती मिल सके।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now