गन्ना किसानों के बकाया पर उबाल, केरता शक्कर कारखाना में तालाबंदी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN | 7647981711, 9303948009
कांग्रेस ने प्रबंधन को दी चेतावनी, भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा उग्र
सूरजपुर जिले के प्रतापपुर स्थित केरता शक्कर कारखाना में गन्ना किसानों और मजदूरों के बकाया भुगतान को लेकर आक्रोश फूट पड़ा। लंबे समय से भुगतान नहीं होने और प्रबंधन के रवैये से नाराज किसानों व मजदूरों ने कारखाने में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया।
बताया जा रहा है कि बार-बार निवेदन और शांतिपूर्ण प्रयासों के बावजूद प्रबंधन द्वारा बकाया भुगतान को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की गई, जिसके बाद सैकड़ों किसानों और मजदूरों ने एकजुट होकर यह कदम उठाया।

प्रदर्शन को समर्थन देने जिला कांग्रेस कमेटी सूरजपुर की अध्यक्ष शशि सिंह मौके पर पहुंचीं और प्रबंधन के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि अन्नदाता किसान और मजदूरों का अपमान किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बकाया भुगतान रोकना उनके अधिकारों का हनन है।

शशि सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर किसानों और मजदूरों का भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस दौरान विद्यासागर सिंह, अनिल गुप्ता, विमलेश तिवारी, सुरेश आयाम, त्रिभुवन सिंह, नवीन जायसवाल, डी राम, रोहन राजवाड़े, बबीता गुप्ता, सतवंत सिंह, अविनाश साहू, लिवनेश सिंह, दिनेश राजवाड़े, गोल्डी खान, सुरेश सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे।
निष्पक्ष नीति एवं सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






