नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , “ऑपरेशन अंकुश” में ऑनलाइन सट्टेबाजी पर बड़ा प्रहार, 6 आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

“ऑपरेशन अंकुश” में ऑनलाइन सट्टेबाजी पर बड़ा प्रहार, 6 आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN | 7647981711, 9303948009

संवाददाता संजय जेठवानी

आईपीएल मैचों पर लग रहा था ऑनलाइन दांव, 7 मोबाइल व 15,490 रुपए नगद जब्त; साइबर, कोतवाली और घरघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई


रायगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए “ऑपरेशन अंकुश” के तहत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साइबर थाना, कोतवाली और घरघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से करीब ढाई लाख रुपए मूल्य के 7 मोबाइल फोन, 15,490 रुपए नगद और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से जुड़े साक्ष्य जब्त किए हैं।
एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन, एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन और डीएसपी उन्नति ठाकुर के सुपरविजन में की गई इस कार्रवाई में सामने आया कि आरोपी आईपीएल मैचों में हार-जीत, चौका-छक्का और हर गेंद पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहे थे।


कोतवाली थाना क्षेत्र में साइबर टीम और पुलिस ने नयागंज कोष्टापारा स्थित खादी ग्राम भंडार के पास दबिश देकर सोनू देवांगन (21) को गिरफ्तार किया। उसके मोबाइल से विभिन्न आईपीएल टीमों के मैचों पर सट्टा संचालन के स्क्रीनशॉट और ऑनलाइन पेमेंट के साक्ष्य मिले। वहीं गद्दी चौक स्थित ए-वन कैफे में संचालक हर्षित देवांगन (24) को भी ऑनलाइन सट्टा चलाते रंगे हाथ पकड़ा गया, जिसके पास से दो मोबाइल जब्त किए गए।


इसी क्रम में घरघोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोयल ट्रेडिंग किराना दुकान में दबिश देकर भरत गोयल (22) को गिरफ्तार किया, जो मैच के दौरान दांव लगवा रहा था। वहीं जय स्तंभ चौक के पास एक अन्य कार्रवाई में गौतम भोजवानी, लक्ष्मीनारायण सिदार और सागर गुप्ता को ऑनलाइन सट्टा खेलाते हुए पकड़ा गया। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने पर तीनों को मौके पर ही दबोच लिया गया।
सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 4, 7 तथा बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पूछताछ में सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य खाईवालों की जानकारी भी मिली है, जिनकी तलाश जारी है।


पूरी कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी विजय चेलक, कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल, घरघोड़ा थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि ऑनलाइन सट्टेबाजी और अवैध जुए के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है और ऐसे मामलों में लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से अपील की है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now