नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 220 केवी टावर पर मौत से मुकाबला, पुलिस की समझदारी ने बचाई युवक की जिंदगी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

220 केवी टावर पर मौत से मुकाबला, पुलिस की समझदारी ने बचाई युवक की जिंदगी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

जंगल के बीच हाईटेंशन लाइन पर चढ़े युवक को घंटों समझाइश के बाद उतारा, ग्रामीणों की सांसें थमी रहीं

कोरबा जिले के अंतिम छोर बॉर्डर क्षेत्र थाना पसान अंतर्गत ग्राम सेमरा गुरुद्वारी पारा के घने जंगल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक 220 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन के टावर पर चढ़ गया और आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश करने लगा।

घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचकर टावर के नीचे इकट्ठा हो गए, जहां हर किसी की नजर ऊपर टंगी युवक की जिंदगी पर थी।


सूचना मिलते ही थाना पसान के प्रभारी चन्द्रपाल खांडे अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंचे और हालात का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार केवल सिंह आयाम उम्र 24 वर्ष निवासी गुरुद्वारी पारा पटेल पारा सेमरा किसी कारणवश जंगल के बीच स्थित हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया था। टावर पर बिजली सप्लाई चालू होने से स्थिति और भी खतरनाक हो गई थी, जिससे किसी भी पल बड़ा हादसा हो सकता था।


मौके की नजाकत को समझते हुए पुलिस टीम ने जल्दबाजी के बजाय धैर्य और समझदारी का परिचय दिया। जवानों ने युवक से लगातार संवाद बनाए रखा, उसे भरोसा दिलाया और जीवन की अहमियत समझाते हुए नीचे उतरने के लिए प्रेरित किया। काफी देर तक चले इस प्रयास के दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों की सांसें थमी रहीं और हर कोई सुरक्षित अंत की दुआ करता नजर आया।


लगातार समझाइश और भरोसे के बाद आखिरकार युवक पुलिस की बातों में आ गया और धीरे-धीरे टावर से नीचे उतर आया। जैसे ही युवक सुरक्षित जमीन पर पहुंचा, मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और पुलिस की तत्परता की सराहना की।


घटना के बाद युवक को सुरक्षित नीचे लाकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई। चूंकि घटना स्थल चौकी कोडगार थाना पेंड्रा जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही क्षेत्र में आता है, इसलिए युवक को चौकी प्रभारी कोडगार और तहसीलदार पेंड्रा के सुपुर्द किया गया तथा स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पेंड्रा भेजा गया।


इस पूरी घटना ने एक बार फिर पुलिस की सतर्कता, संयम और मानवीय दृष्टिकोण को सामने लाया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया और एक युवक को नई जिंदगी मिल सकी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now