नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जनगणना 2027 में OBC के लिए अलग कॉलम की मांग पर सरगुजा संभाग में गरजी आवाज – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जनगणना 2027 में OBC के लिए अलग कॉलम की मांग पर सरगुजा संभाग में गरजी आवाज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

सूरजपुर रोड रेलवे स्टेशन पर सर्व पिछड़ा वर्ग समाज का विशाल धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

आगामी जनगणना 2027 में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पृथक कॉलम शामिल करने की मांग को लेकर सरगुजा संभाग में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज ने जोरदार प्रदर्शन किया। सूरजपुर रोड रेलवे स्टेशन विश्रामपुर में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और धरना-प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि प्रस्तावित जनगणना प्रपत्र में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए तो अलग कॉलम निर्धारित किए गए हैं, लेकिन अन्य पिछड़ा वर्ग का कोई पृथक उल्लेख नहीं किया गया है। उन्होंने इसे बड़ी आबादी की अनदेखी बताते हुए चिंता जताई।
प्रदर्शन के दौरान महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें मांग की गई कि जनगणना प्रपत्र में ओबीसी वर्ग के लिए अलग कॉलम अनिवार्य रूप से जोड़ा जाए, ताकि उनकी वास्तविक जनसंख्या का सटीक आंकड़ा सामने आ सके और उसी आधार पर योजनाएं बनाई जा सकें।
समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि सटीक आंकड़ों के अभाव में इस वर्ग को सरकारी योजनाओं और आरक्षण नीति का पूरा लाभ नहीं मिल पाता है, इसलिए ओबीसी गणना को जनगणना का अनिवार्य हिस्सा बनाया जाना आवश्यक है।


आंदोलन का नेतृत्व प्रदीप कुमार यादव और पारसनाथ राजवाड़े द्वारा किया गया। इस दौरान नरेश राजवाड़े, लक्ष्मी गुप्ता, अशोक जायसवाल, नरेन्द्र गुप्ता, भगवती राजवाड़े, आलोक साहू, नवीन जायसवाल और अरुण राजवाड़े सहित सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समाज ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आने वाले समय में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।


प्रदीप मिश्रा :  देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते है निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरे

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now