नौकरी का झांसा देकर महिला व नाबालिग से छेड़छाड़, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को कार सहित दबोचा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता संजय जेठवानी
फर्जी नाम “विजय” बताकर बुलाया, सुनसान जगह ले जाकर की वारदात; त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला और नाबालिग से छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी सुरेन्द्र बेहरा ने फर्जी नाम “विजय” बताकर पीड़िता से संपर्क किया और रायगढ़ में नौकरी दिलाने का लालच देकर मिलने के लिए बुलाया। आरोपी ने महिला और नाबालिग को अमलीडीह और फिर चिमटापानी के पास सुनसान स्थान पर बुलाकर अपनी कार में बैठाया और वहां गलत नियत से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर दोनों को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

पीड़िताओं की शिकायत पर थाना घरघोड़ा में प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच कर आरोपी की पहचान की और दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मारूति ब्रेजा कार और मोबाइल फोन जब्त किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह लेबर ठेकेदारी का कार्य करता है और फर्जी नाम का उपयोग कर महिला को झांसे में लिया था। मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है और आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में पुलिस अधिकारियों और स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस प्रकार के अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के झांसे में न आएं और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

प्रदीप मिश्रा देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते है निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरे
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






