‘ऑपरेशन आघात’ में अवैध शराब कारोबार पर तिहरा प्रहार, तीन आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता संजय जेठवानी
तमनार और कोतरारोड़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 47 लीटर महुआ शराब, नकदी और वाहन जब्त
रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत अवैध शराब कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तमनार और कोतरारोड़ थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और कुल 47 लीटर अवैध महुआ शराब, बिक्री रकम तथा परिवहन में प्रयुक्त वाहन जब्त किया है।

तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम ढोलनारा डिपापारा में पुलिस ने पहली बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी राजकुमारी भगत को 20 लीटर महुआ शराब और नकदी के साथ पकड़ा। वहीं दूसरी कार्रवाई में ग्राम कसडोल कोदईडीपा से आरोपी सोनसाय धनवार को 20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों मामलों में आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
इसी दौरान कोतरारोड़ पुलिस ने नदेली तिराहा के पास घेराबंदी कर मोटरसाइकिल से अवैध शराब परिवहन करते हुए आरोपी विरेन्द्र सारथी को रंगे हाथ पकड़ा। उसके कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है और लगातार कार्रवाई जारी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि अवैध शराब और नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
इस कार्रवाई में संबंधित थाना स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही, जिन्होंने त्वरित सूचना संकलन और प्रभावी घेराबंदी के माध्यम से सफलता हासिल की।

प्रदीप मिश्रा : देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते है निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरे
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






