नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दुर्ग, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

छावनी पुलिस की घेराबंदी में ‘Guru 777’ ऐप के जरिए सट्टा चलाते पकड़ा गया आरोपी, कार, लैपटॉप और महंगे मोबाइल जब्त

दुर्ग जिले में अवैध ऑनलाइन सट्टा गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत छावनी थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इरफान पाशा नामक व्यक्ति ‘Guru 777’ नामक ऑनलाइन ऐप के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बैकुंठ धाम वाटिका गेट के सामने कैम्प-2 भिलाई क्षेत्र में घेराबंदी कर कार्रवाई की।
पुलिस ने संदिग्ध क्रेटा वाहन की तलाशी के दौरान आरोपी को मौके पर ही ऑनलाइन सट्टा संचालित करते हुए पकड़ा। विधिवत कार्रवाई के तहत आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम और अन्य प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
गिरफ्तार आरोपी इरफान पाशा उम्र 35 वर्ष निवासी खुर्सीपार भिलाई का रहने वाला है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक क्रेटा कार, एक लैपटॉप, एक आईफोन 16 प्रो मैक्स सहित अन्य स्मार्ट मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई में छावनी थाना स्टाफ की त्वरित सूचना संकलन, घेराबंदी और प्रभावी कार्रवाई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे ऑनलाइन सट्टा और जुआ जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा ऐसी किसी भी जानकारी की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि इस तरह के अपराधों पर सख्ती से अंकुश लगाया जा सके।


प्रदीप मिश्रा :-  देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते है निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरे

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now