लैलूंगा में अवैध निर्माण पर उठे सवाल, रेंजर हत्याकांड के आरोपी का जंगल पर कब्जा, कलेक्टर आदेश को ठेंगा दिखाकर खड़ा अवैध कॉम्प्लेक्स
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता सौरभ साहू
कुंजारा में वन भूमि पर कॉम्प्लेक्स निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप, प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी निगाहें
रायगढ़:- लैलूंगा क्षेत्र के कुंजारा गांव में वन भूमि पर अवैध निर्माण को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय शिकायतों के अनुसार खसरा नंबर 243/1, जो शासकीय वन भूमि बताया जा रहा है, वहां बिना अनुमति के व्यावसायिक निर्माण कार्य कर कई दुकानें तैयार किए जाने का मामला सामने आया है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले की शिकायत जनदर्शन से लेकर कलेक्टर स्तर तक की गई थी, जिसके बाद तहसील स्तर से निर्माण कार्य पर रोक के आदेश भी जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद मौके पर निर्माण कार्य जारी रहने के आरोप लगाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि प्रशासनिक निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

शिकायतकर्ता जनेश्वर महतो सहित ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि संबंधित भूमि पर प्रभावशाली लोगों के संरक्षण में निर्माण कार्य जारी है, जबकि पूर्व में इस भूमि को लेकर आपत्ति दर्ज कराई जा चुकी है। वहीं कुछ लोगों द्वारा यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई में ढिलाई बरती जा रही है, जिससे स्थिति जटिल बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि समय पर ठोस कार्रवाई नहीं होने से कानून व्यवस्था और सरकारी भूमि संरक्षण को लेकर चिंता बढ़ रही है। वहीं प्रशासनिक स्तर से इस मामले में रिपोर्ट तलब किए जाने की बात भी सामने आई है, लेकिन अब तक स्पष्ट कार्रवाई नहीं हो सकी है।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध निर्माण पर तत्काल रोक लगाई जाए और जिम्मेदार लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि सरकारी भूमि का संरक्षण सुनिश्चित हो सके।
अब क्षेत्र की निगाहें प्रशासन पर टिकी हुई हैं कि क्या इस मामले में सख्त कदम उठाए जाएंगे या फिर यह मामला भी केवल जांच और आदेशों तक सीमित रह जाएगा।
प्रदीप मिश्रा देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते है निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरे

|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






