नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कलेक्टर कार्यालय विवाद पर प्रशासन का स्पष्टीकरण, आवेदन फेंकने की बात निराधार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कलेक्टर कार्यालय विवाद पर प्रशासन का स्पष्टीकरण, आवेदन फेंकने की बात निराधार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

जोहार पार्टी के नाम पर पहुंचे लोगों पर अमर्यादित व्यवहार का आरोप, प्रशासन बोला ज्ञापन स्वीकार हुआ, अफवाहों से भ्रम की स्थिति

मुंगेली कलेक्टर कार्यालय में 24 अप्रैल 2026 को हुई घटना को लेकर जिला प्रशासन ने विस्तृत स्पष्टीकरण जारी करते हुए आवेदन फेंकने जैसी बातों को पूरी तरह निराधार बताया है। प्रशासन के अनुसार कुछ व्यक्ति, जो स्वयं को जोहार पार्टी के कार्यकर्ता बता रहे थे, जनगणना पोर्टल में छत्तीसगढ़ी भाषा को शामिल करने संबंधी आवेदन प्रस्तुत करने पहुंचे थे, लेकिन इस दौरान कलेक्टर कार्यालय के वेटिंग एरिया में उनके द्वारा कार्यालयीन स्टाफ के साथ अमर्यादित और अनुचित व्यवहार किया गया।


प्रशासन ने बताया कि कलेक्टोरेट परिसर के बाहर भी संबंधित व्यक्तियों द्वारा अनर्गल नारेबाजी की गई, जो शासकीय कार्यप्रणाली और कार्यालयीन मर्यादा के विरुद्ध है। कलेक्टर द्वारा प्रस्तुत आवेदन को ध्यानपूर्वक पढ़कर नियमानुसार विचार करने की बात स्पष्ट रूप से कही गई थी और आवेदन को न तो अस्वीकार किया गया और न ही फेंका गया।
घटना के दौरान एसडीएम अजय शतरंज, डिप्टी कलेक्टर मायानंद चंद्रा, तहसीलदार शेखर पटेल और एसडीओपी हरविंदर सिंह ने संबंधित व्यक्तियों से चर्चा की। प्रशासन के अनुसार ज्ञापन विधिवत स्वीकार किया गया और आवश्यक समझाइश देकर संबंधित लोगों को वापस भेजा गया। साथ ही इस पूरे घटनाक्रम की सूचना थाना कोतवाली को भी दी गई है।


जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि कक्ष के बाहर जाकर कुछ व्यक्तियों द्वारा भ्रामक और असत्य जानकारी प्रसारित की गई, जिससे अनावश्यक भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों में प्रसारित जानकारी को निराधार बताते हुए प्रशासन ने कहा कि इनका वास्तविक तथ्यों से कोई संबंध नहीं है।
प्रशासन ने दोहराया कि वह सभी नागरिकों और संगठनों के सुझावों एवं आवेदनों का सम्मान करता है और उन्हें नियमानुसार विचारार्थ स्वीकार करता है। साथ ही सभी से अपेक्षा की गई है कि शासकीय कार्यों के दौरान मर्यादित और सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखें तथा अपुष्ट और भ्रामक सूचनाओं के प्रसार से बचें।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now