नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पशुधन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार, पशु चिकित्सकों का योगदान सराहनीय: मंत्री – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पशुधन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार, पशु चिकित्सकों का योगदान सराहनीय: मंत्री

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अम्बिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर उत्कृष्ट सेवा देने वाले चिकित्सक और पशु संरक्षक सम्मानित

विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर अम्बिकापुर स्थित राजमोहिनी कृषि महाविद्यालय, अजिरमा में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने पशुधन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार स्तंभ बताते हुए पशु चिकित्सकों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि मानव सभ्यता के प्रारंभ से ही पशु हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा रहे हैं और उनका संरक्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा हुआ है।


मंत्री  राजेश अग्रवाल ने पशु चिकित्सकों को “मूक प्राणियों का सच्चा संरक्षक” बताते हुए कहा कि उनकी सेवा, समर्पण और करुणा पशुओं के जीवन को सुरक्षित रखने के साथ-साथ मानवता के लिए भी एक महान योगदान है। उन्होंने पशु प्रेमियों, संस्थाओं और पशु पुनर्वास केंद्रों में कार्यरत लोगों की सराहना करते हुए कहा कि निराश्रित और घायल पशुओं की सेवा समाज के लिए प्रेरणादायक है।


कार्यक्रम में पशुधन विकास विभाग द्वारा पशुओं के स्वास्थ्य, टीकाकरण और संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशु चिकित्सकों और क्षेत्र सहायकों को सम्मानित किया गया। मंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में पशुपालन ग्रामीण आजीविका का प्रमुख साधन बन चुका है, ऐसे में पशु चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है और इस क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।


कार्यक्रम में विधायक  प्रमोद मिंज सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पशु चिकित्सक, विभागीय अधिकारी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में सभी ने पशु कल्याण और संरक्षण के प्रति संकल्प लेते हुए मूक प्राणियों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने का संदेश दिया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now