नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 4623 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री का बड़ा संदेश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

4623 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री का बड़ा संदेश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भुवनेश्वर, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज


“सरकारी नौकरी जनसेवा का अवसर, ईमानदारी और संवेदनशीलता से निभाएं जिम्मेदारी”

राजधानी के  कलिंगा स्टेडियम में आयोजित 15वें राज्य स्तरीय नियुक्ति मेले में ओडिशा के मुख्यमंत्री  मोहन चारण मांझी ने 4623 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्हें जनसेवा के लिए समर्पित रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी पद केवल रोजगार नहीं बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का माध्यम है और कर्मचारियों को सरकार का चेहरा बनकर काम करना चाहिए।


इस नियुक्ति मेले में सात विभागों के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी गई, जिनमें सर्वाधिक 4113 पद स्कूल एवं जनशिक्षा विभाग के रहे। इसके अलावा वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम, इस्पात एवं खान, मत्स्य एवं पशुपालन, पंचायती राज एवं पेयजल तथा कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा विभागों में भी नियुक्तियां की गईं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त कर्मचारियों को ईमानदारी, समयबद्धता, जनसंवेदनशीलता और शालीन व्यवहार अपनाने की सलाह देते हुए भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता अपनाने का आह्वान किया।


मुख्यमंत्री  मोहन चारण मांझी ने जानकारी दी कि जून 2024 से अब तक राज्य में 44 हजार से अधिक सरकारी और 92 हजार निजी क्षेत्र की नौकरियां उपलब्ध कराई जा चुकी हैं, जिससे 1.36 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिला है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने भी युवाओं को जनसेवा के प्रति समर्पण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित नव नियुक्त अभ्यर्थियों ने पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now