पुरी में मारवाड़ भवन हेतु भूमि आवंटन का प्रस्ताव, मुख्यमंत्री से UPMS की अहम भेंट
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलांगीर, ओडिशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज
टिटलागढ़ विधायक डॉ. नवीन जैन के प्रयासों से संभव हुई मुलाकात, मुख्यमंत्री ने दिया सकारात्मक संकेत
बलांगीर से आए उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन (UPMS) के प्रतिनिधिमंडल ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी से शिष्टाचार भेंट कर पुरी में प्रस्तावित मारवाड़ भवन हेतु भूमि आवंटन का महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किया। प्रतिनिधिमंडल ने इस भवन की आवश्यकता को सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में रेखांकित करते हुए इसे समाज के लिए एक दीर्घकालिक उपयोगी पहल बताया।

प्रतिनिधिमंडल में संजय अग्रवाल, सत्यनारायण गुप्ता, जयभगवान जैन, पवन अग्रवाल, नकुल अग्रवाल, नरेन्द्र जैन सहित कई प्रांतीय पदाधिकारी और सदस्य शामिल रहे। बैठक के दौरान सभी ने एक स्वर में कहा कि पुरी जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक नगर में इस प्रकार के भवन की स्थापना से समाज को संगठित मंच मिलेगा और विभिन्न गतिविधियों को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा सकेगा।


मुख्यमंत्री मोहन चारण मांझी ने प्रतिनिधिमंडल की मांग को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया और कहा कि राज्य सरकार ऐसे प्रयासों के प्रति प्रतिबद्ध है जो सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक संरचना को मजबूत करते हैं।
यह मुलाकात टिटलागढ़ विधायक डॉ. नवीन जैन के विशेष प्रयासों से संभव हो सकी, जिसकी प्रतिनिधिमंडल ने सराहना की। सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. सुभाष चन्द्र अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, महामंत्री किशन अग्रवाल और उपाध्यक्ष सीए दीपक गुप्ता ने इस पहल को समाज के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






