नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आर्ट ऑफ लिविंग के स्वामी का आगमन, पूर्व मंत्री ने लिया आशीर्वाद – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

आर्ट ऑफ लिविंग के स्वामी का आगमन, पूर्व मंत्री ने लिया आशीर्वाद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009


कोरबा – नेहरू नगर निवासी श्यामलाल अग्रवाल के निवास पर प्रवास कर रहे आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़े स्वामी प्रमवानंद से मुलाकात करने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल पहुँचे। इस दौरान उन्होंने स्वामी जी को शाल भेंटकर सम्मानित किया, वहीं स्वामी प्रमवानंद ने माला पहनाकर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।
स्वामी प्रमवानंद, आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के प्रमुख सदस्यों में से एक हैं, जिसकी स्थापना श्री श्री रविशंकर द्वारा की गई है। वर्तमान में उनका कोरबा प्रवास श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वामी जी अपने साथ सोमनाथ ज्योतिर्लिंग से संबंधित प्राचीन शिवलिंग के कुछ अंश भी लेकर आए हैं, जिन्हें आम श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु कोरबा के घंटाघर चौक पर स्थापित किया गया है। इन शिवलिंग अंशों को लेकर विभिन्न धार्मिक मान्यताएँ प्रचलित हैं। एक मान्यता के अनुसार, प्राचीन काल में विदेशी आक्रमणों के दौरान खंडित हुए शिवलिंग के अवशेषों को भक्तों द्वारा सुरक्षित स्थानों पर संरक्षित किया गया था, जिन्हें बाद में पुनः जोड़कर स्थापित किया गया।


स्वामी प्रमवानंद के आगमन से शहर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुँच रहे हैं। इस अवसर पर कोरबा के व्यवसायी राजकुमार अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़,अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now