भीषण गर्मी में महिला समिति ने निभाई सेवा की मिसाल, हजारों लोगों को पिलाया शरबत और छाछ
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कालाहांडी, ओड़िशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता श्रवण कुमार अग्रवाल
42 डिग्री तापमान में भवानीपटना की मारवाड़ी महिला समिति का सराहनीय सेवा कार्य, 5000 से अधिक लोगों को राहत
कालाहांडी 24 अप्रैल 2026/ भीषण गर्मी और 42 डिग्री तापमान के बीच ओड़िशा के भवानीपटना शहर में मारवाड़ी महिला समिति द्वारा सराहनीय सेवा कार्य किया गया, जिसमें प्यास से परेशान लोगों को छाछ और शरबत पिलाकर राहत पहुंचाई गई। महिला समिति की इस पहल ने मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए समाज में सकारात्मक संदेश दिया।

समिति की महिलाओं ने आपसी सहयोग और समर्पण के साथ इस सेवा कार्य को सफल बनाया, जिसमें करीब 30 लीटर दही, 40 से 45 डिब्बे पानी, 6 बोतल नींबू रस और लगभग 30 किलो चीनी का उपयोग कर छाछ और शरबत तैयार किया गया। इसके माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में करीब 5000 गिलास पेय पदार्थ वितरित कर लोगों को गर्मी से राहत दिलाई गई।

कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने बताया कि इस भीषण गर्मी में जरूरतमंदों की सेवा कर उन्हें आत्मसंतोष और खुशी मिलती है और वे आगे भी ऐसे सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखेंगी। समिति की महिलाओं ने समाज के सभी लोगों का आभार जताया, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफल हो सका।

इस सेवा कार्य में निवर्तमान अध्यक्षा अनीता अग्रवाल, वर्तमान अध्यक्षा रेखा चौधरी, सचिव बबिता अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कविता खेतान सहित पूनम अग्रवाल, अंजू अग्रवाल और माधवी अग्रवाल सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहीं और पूरे समर्पण के साथ इस पुण्य कार्य को संपन्न किया।
भवानीपटना की महिला समिति द्वारा किए जा रहे ऐसे सेवा और संगठनात्मक कार्यों से समाज में सेवा भाव और एकजुटता को मजबूती मिल रही है, जो आने वाले समय में भी प्रेरणादायी उदाहरण बने रहेंगे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































