भाजपा महिला मोर्चा दर्री मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित,मंडल अध्यक्ष प्रियंका मिश्रा के नेतृत्व में टीम का विस्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को नई गति देने का संकल्प
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा दर्री मंडल में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नई कार्यकारिणी का विधिवत विस्तार किया गया है। यह विस्तार दर्री मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका मिश्रा द्वारा किया गया, जिसे कोरबा जिला अध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी एवं दर्री मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे की अनुशंसा और अनुमोदन प्राप्त है।



नई कार्यकारिणी में संगठनात्मक संतुलन और सक्रियता को ध्यान में रखते हुए विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सीमा गिरी को उपाध्यक्ष, सावित्री यादव को महामंत्री, सोनिया दत्ता को कोषाध्यक्ष, गौरी राठौर एवं श्वेता अग्रवाल को मंत्री बनाया गया है। वहीं पुष्पा गिरी को मीडिया प्रभारी, पूनम केवर्त को “मन की बात” प्रमुख, सुषमा पांडे को सहकार्यालय प्रभारी तथा अंजु मानिकपुरी एवं ममता यादव को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यकारिणी की घोषणा के बाद सभी पदाधिकारियों ने मंडल कार्यालय पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की और संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा जताया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष तरन्नुम निशा की उपस्थिति ने संगठनात्मक समन्वय का संदेश दिया।

वरिष्ठ नेताओं ने नवगठित टीम को बधाई देते हुए कहा कि महिला मोर्चा भाजपा की शक्ति का महत्वपूर्ण आधार है, जो समाज के हर वर्ग तक पार्टी की विचारधारा और योजनाओं को पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएगी।

सभी ने एक स्वर में संगठन की एकजुटता, अनुशासन और सक्रियता को ही सफलता का मूल मंत्र बताया।
पूरे आयोजन के दौरान यह स्पष्ट रूप से दिखाई दिया कि भाजपा महिला मोर्चा दर्री मंडल नई ऊर्जा और स्पष्ट लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है। महिला सशक्तिकरण, जनसंपर्क और समाजहित के कार्यों को केंद्र में रखकर यह टीम आने वाले समय में संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकारों के प्रति समर्पित, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






