अम्बिकापुर में सिंचाई क्रांति की शुरुआत, करोड़ों की परियोजनाओं से किसानों को बड़ी राहत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सरगुजा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता सौरभ साहू
मंत्री राजेश अग्रवाल के प्रयासों से जल संसाधनों का विस्तार, अन्नदाताओं के लिए नई उम्मीद
सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार को लेकर विकास की नई धारा बहती नजर आ रही है। राजेश अग्रवाल के सतत प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व के चलते क्षेत्र में लंबे समय से सिंचाई संकट झेल रहे किसानों को अब बड़ी राहत मिलने जा रही है। वर्षों से पानी के अभाव से जूझ रहे क्षेत्रों में अब करोड़ों रुपये की लागत से महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं का भूमिपूजन कर विकास को नई दिशा दी गई है।
इस क्रम में डांड़गांव जलाशय बांध एवं नहर जीर्णोद्धार कार्य के लिए 265.99 लाख रुपये तथा पंडरीडांड़ जलाशय बांध एवं नहर जीर्णोद्धार के लिए 254.34 लाख रुपये की लागत से कार्य प्रारंभ किया गया है जिससे पूरे क्षेत्र में जल संग्रहण और वितरण प्रणाली को मजबूत किया जाएगा और अंतिम छोर तक किसानों को पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि किसानों की समृद्धि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से न केवल जल संरक्षण बढ़ेगा बल्कि खेती की उत्पादकता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी जिससे किसान आत्मनिर्भर बन सकेंगे। उन्होंने उदयपुर क्षेत्र के किसानों और नागरिकों को इस विकास कार्य के लिए बधाई देते हुए हर संभव सहयोग और उज्ज्वल भविष्य का भरोसा दिलाया।
इन परियोजनाओं के शुरू होने से अम्बिकापुर विधानसभा में कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है और यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






