नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बदलते बस्तर की सशक्त पहचान बना सचिन तेंदुलकर का आगमन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बदलते बस्तर की सशक्त पहचान बना सचिन तेंदुलकर का आगमन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

दंतेवाड़ा के छिंदनार में मल्टी-स्पोर्ट्स ग्राउंड का उद्घाटन, जनजातीय अंचल के बच्चों को खेलों से नई दिशा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में खेल और युवा विकास को नई दिशा देने वाली एक ऐतिहासिक पहल के तहत क्रिकेट के महानायक और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर का आगमन प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बन गया। इस अवसर पर विष्णु देव साय ने कहा कि दंतेवाड़ा जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र छिंदनार में सचिन तेंदुलकर की उपस्थिति बदलते हुए बस्तर की सशक्त पहचान को दर्शाती है।


मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह उस नए बस्तर की तस्वीर है जो अब भय और असुरक्षा की छाया से निकलकर विकास, अवसर और आत्मविश्वास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार की पहलें बस्तर के युवाओं को नई दिशा देंगी और उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेंगी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों के बीच जाकर समय बिताना, उन्हें खेलों के प्रति प्रेरित करना और उनके भीतर आत्मविश्वास का संचार करना इस अभियान को और प्रभावशाली बनाता है। खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा का विकास होगा, जो उनके भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


छिंदनार में खेल क्रांति की शुरुआत
दंतेवाड़ा जिले के स्वामी आत्मानंद हिन्दी मीडियम हाई स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सचिन तेंदुलकर ने मल्टी-स्पोर्ट्स ग्राउंड का उद्घाटन किया। यह खेल मैदान सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन और माणदेशी फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से तैयार किया गया है। कार्यक्रम में माणदेशी फाउंडेशन की संस्थापक चेतना सिन्हा भी उपस्थित रहीं।


इस अवसर पर सचिन तेंदुलकर ने बच्चों के साथ विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम में रस्साकशी, वॉलीबॉल, दौड़ और खो-खो जैसे खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सचिन तेंदुलकर की उपस्थिति से बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
बच्चों को दिया अनुशासन और मेहनत का संदेश


सचिन तेंदुलकर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भविष्य के चैंपियन तैयार करने के लिए केवल प्रतिभा ही पर्याप्त नहीं होती, बल्कि मजबूत खेल अधोसंरचना, अनुशासन और कड़ी मेहनत भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि खेल जीवन में रणनीतिक सोच, मानसिक मजबूती और टीम भावना विकसित करता है।
उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में शॉर्टकट अपनाने के बजाय निरंतर मेहनत और अनुशासन के रास्ते पर चलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि खेल के साथ पढ़ाई में संतुलन बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है।


कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सचिन तेंदुलकर का अग्रिम जन्मदिन मनाते हुए केक काटा और उन्हें शुभकामनाएं दीं। पूरा परिसर “जन्मदिन मुबारक हो” के नारों से गूंज उठा।
50 गांवों में विकसित होंगे खेल मैदान
सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन और माणदेशी फाउंडेशन की इस पहल के तहत बस्तर क्षेत्र के लगभग 50 गांवों में इसी प्रकार के खेल मैदान विकसित किए जाएंगे। इन मैदानों में क्रिकेट के साथ-साथ फुटबॉल और कबड्डी जैसे खेलों को भी बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों के बच्चों को खेल प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा।


बस्तर विकास और शांति की दिशा में आगे
कार्यक्रम में दंतेवाड़ा कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने कहा कि बस्तर अब शांति और विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र प्राकृतिक संसाधनों और प्रतिभाओं से भरपूर है और यदि बच्चों को सही मार्गदर्शन व अवसर मिले तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।
इस अवसर पर बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी बस्तर सुंदरराज पी, पुलिस अधीक्षक गौरव राय, जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा, डीएफओ रामकृष्ण रंगनाथा सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त साधन भी है। बस्तर की नई पीढ़ी अब खेल, शिक्षा और आत्मविश्वास के सहारे उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ा रही है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now