नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हर वर्ग की प्रगति से ही संभव है देश का विकास : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

हर वर्ग की प्रगति से ही संभव है देश का विकास : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

राउरकेला, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज
राउरकेला में प्लेनेटोरियम, साइंस सेंटर सहित कई जन उपयोगी परियोजनाओं का उद्घाटन
राउरकेला। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत का समग्र और संतुलित विकास तभी संभव है जब समाज के प्रत्येक वर्ग की प्रगति सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए किसानों, श्रमिकों, युवाओं, जनजातीय समुदायों तथा ग्रामीण और शहरी समाज सभी की समान भागीदारी आवश्यक है।
मंगलवार को राउरकेला में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू ने कई महत्वपूर्ण जन उपयोगी परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने प्लेनेटोरियम और साइंस सेंटर का उद्घाटन किया तथा निर्मल मुंडा परिवेश पथ को जनता को समर्पित किया। इसके साथ ही उन्होंने जनजातीय संग्रहालय और इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का भी लोकार्पण किया।


अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने सुंदरगढ़ जिला की समृद्ध प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर की सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां के घने जंगल, पहाड़, जलप्रपात और नदियां इस क्षेत्र को विशिष्ट पहचान देते हैं। साथ ही यहां की लोक परंपराएं और सांस्कृतिक गतिविधियां ओडिशा की विविधता को और समृद्ध बनाती हैं।
राष्ट्रपति ने कहा कि राउरकेला एक प्रमुख औद्योगिक और बहुसांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित हुआ है, जहां देश के विभिन्न हिस्सों से लोग रोजगार और बेहतर अवसरों की तलाश में आते हैं। उन्होंने कहा कि यह शहर कला, साहित्य, जनजातीय परंपराओं और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने वाला महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें जनजातीय समुदायों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं, विशेषकर सुंदरगढ़ जैसे जिलों में इन योजनाओं का व्यापक प्रभाव दिखाई दे रहा है।
उन्होंने कहा कि भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, जबकि ओडिशा वर्ष 2036 में अपना शताब्दी वर्ष मनाएगा। ऐसे में विकसित ओडिशा और विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए समाज के सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है।
राष्ट्रपति ने नागरिकों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि व्यक्तिगत प्रगति के साथ-साथ समाज के कमजोर वर्गों को आगे बढ़ाने में योगदान देना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि समावेशी विकास ही राष्ट्र को मजबूत और समृद्ध बनाता है।
राष्ट्रपति का यह दौरा राउरकेला और सुंदरगढ़ जिले में विकास तथा समावेशी प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now