नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत, एफआईआर दर्ज करने की उठी मांग – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत, एफआईआर दर्ज करने की उठी मांग

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सरगुजा (अंबिकापुर), छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव विष्णु सिंहदेव ने कोतवाली में दिया आवेदन, भेदभाव और आर्थिक अनियमितताओं के लगाए आरोप

अंबिकापुर 22 अप्रैल 2026। सरगुजा जिले के अंबिकापुर में एक निजी विद्यालय के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई गई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और सरगुजा संभाग के युवा नेता विष्णु सिंहदेव ने थाना कोतवाली में आवेदन देकर विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
शिकायत में विद्यालय पर कथित भेदभाव, अवैध संचालन और आर्थिक अनियमितताओं जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। विष्णु सिंहदेव ने आरोप लगाया है कि शहर के एक निजी विद्यालय ने एक बच्चे को स्थानीय भाषा बोलने के आधार पर प्रवेश देने से इंकार कर दिया, जो शिक्षा के अधिकार और समानता के सिद्धांतों के विरुद्ध है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित विद्यालय बिना वैध मान्यता के लंबे समय से संचालित हो रहा है। साथ ही विद्यालय प्रबंधन द्वारा फीस, किताब, ड्रेस और अन्य मदों के नाम पर अभिभावकों से भारी राशि वसूले जाने की शिकायत भी आवेदन में की गई है।
शिकायत में जिला शिक्षा अधिकारी की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। विष्णु सिंहदेव का कहना है कि यदि प्रशासन द्वारा इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की जाती है तो वे इस प्रकरण को न्यायालय तक ले जाएंगे।
हालांकि इस मामले में अभी तक प्रशासन और विद्यालय प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस और प्रशासन द्वारा जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now