नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पारंपरिक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट, गूंजा हर-हर महादेव का जयघोष – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पारंपरिक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट, गूंजा हर-हर महादेव का जयघोष

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रुद्रप्रयाग (केदारनाथ), उत्तराखंड

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता अरविंद तिवारी

51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

रुद्रप्रयाग 22 अप्रैल 2026। चार धामों में प्रमुख माने जाने वाले पवित्र केदारनाथ मंदिर के कपाट आज पारंपरिक वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। कपाट खुलते ही पूरा केदारनाथ धाम भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा और “बम-बम भोले”, “जय बाबा केदार” तथा “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरी घाटी श्रद्धा और आस्था में डूब गई।
कपाट खुलने के इस पावन अवसर पर मंदिर को लगभग 51 क्विंटल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए हजारों श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद रहे। कपाट खुलते ही हेलिकॉप्टर से मंदिर प्रांगण में पुष्पवर्षा की गई, जिसके लिए दो हेलिकॉप्टर तैनात किए गए थे। इस दृश्य ने श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह को और अधिक बढ़ा दिया।
कई पड़ावों से गुजरते हुए भगवान केदार की पंचमुखी डोली मंगलवार को मंदिर परिसर पहुंच चुकी थी। बुधवार सुबह चार बजे से धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हो गए थे। पंचमुखी डोली की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भगवान की डोली को मंदिर प्रांगण में लाया गया और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुबह आठ बजे मंदिर के कपाट खोले गए। कपाट खुलने के बाद सबसे पहले भगवान की पंचमुखी डोली को गर्भगृह में स्थापित किया गया और सभी धार्मिक विधियों के पश्चात भगवान केदारनाथ विधिवत विराजमान हुए।
इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी के साथ केदारनाथ धाम पहुंचे और बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर परिसर में विराजमान नंदी बाबा का आशीर्वाद भी लिया। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले प्रधानमंत्री Narendra Modi के नाम से विशेष पूजा अर्चना कराई।
मुख्यमंत्री धामी की पूजा के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन प्रारंभ किए गए और भक्त शांतिपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करते हुए बाबा केदार के दर्शन करते नजर आए। इस भव्य आयोजन के साथ ही केदारनाथ यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया है और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं का सिलसिला भी शुरू हो गया है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से स्वच्छता बनाए रखने और यात्रा के दौरान अनुशासन का पालन करने की अपील भी की।
इधर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर संदेश जारी करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र धरती पर श्री केदारनाथ धाम के कपाट विधि-विधान के साथ खुलना देश की आस्था, एकता और समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि बाबा केदार सभी श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा बनाए रखें और सभी की यात्रा मंगलमय हो।
चार धाम यात्रा के क्रम में अब  बद्रीनाथ धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोले जाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उद्धव, कुबेर, आदि शंकराचार्य और गरुड़ भगवान की डोलियां बद्रीनाथ धाम पहुंच चुकी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में गुरुवार सुबह लगभग सवा छह बजे भगवान बद्री विशाल के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now