घरेलू विवाद में पत्नी ने सिलबट्टे से किया हमला, पति की मौत के बाद आरोपिया गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
दुर्ग, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता अरविंद तिवारी
भिलाई के दुर्गा पारा कैंप क्षेत्र की घटना, छावनी पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल
दुर्ग जिले के भिलाई स्थित छावनी थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला द्वारा अपने पति की सिलबट्टे से प्रहार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपिया महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उप महानिरीक्षक विजय अग्रवाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 अप्रैल की रात थाना छावनी क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा पारा कैंप 02 भिलाई से सूचना मिली कि एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही छावनी थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक डोमन लाल साहू और उसकी पत्नी हीरामणि साहू के बीच पहले से ही घरेलू विवाद होता रहता था। 19 अप्रैल की रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते गंभीर हो गया। इसी दौरान आवेश में आकर हीरामणि साहू ने सिलबट्टे से अपने पति के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 248/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के अंतर्गत अपराध दर्ज किया। जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपिया हीरामणि साहू को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सिलबट्टा भी जब्त कर लिया है। इस पूरे मामले में थाना छावनी पुलिस की टीम ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की, जिसमें थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि पारिवारिक या घरेलू विवाद की स्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें और विवादों का समाधान कानूनी और शांतिपूर्ण माध्यमों से करें। किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की भी अपील की गई है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






