मंदिर में बजरंग बली की मूर्ति खंडित करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम मुड़पार की घटना, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय में किया पेश
जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में मंदिर में स्थापित बजरंग बली की मूर्ति को खंडित करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस संबंध में प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 अप्रैल को थाना शिवरीनारायण पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम मुड़पार के खेत में बने एक छोटे मंदिर में स्थापित बजरंग बली की मूर्ति को अज्ञात व्यक्ति द्वारा खंडित कर दिया गया है। इस घटना से क्षेत्र में धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची थी, जिसे पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की जांच के दौरान प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान विजय बंजारे पर संदेह होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक तनाव में था और गुस्से में आकर डंडे से मंदिर में स्थापित बजरंग बली की मूर्ति को खंडित कर दिया।
आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसने एक अन्य स्थान पर स्थित शिव मंदिर में त्रिशूल तोड़ने का प्रयास भी किया था, जिसमें उसके हाथ में चोट लग गई थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी बरामद कर लिया है।
पुलिस द्वारा पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी विजय बंजारे उर्फ भोंदू, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम मुड़पार, थाना शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चांपा को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी शिवरीनारायण, साइबर थाना से निरीक्षक सागर पाठक, प्रधान आरक्षक राजकुमार चन्द्रा, विवेक सिंह, आरक्षक रोहित कहरा, सहबाज खान, प्रतीक सिंह सहित थाना शिवरीनारायण के स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






