नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कानून व्यवस्था भंग करने वाले दो फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कानून व्यवस्था भंग करने वाले दो फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता अरविंद तिवारी

होली के दौरान पुलिस पर पत्थरबाजी कर शासकीय संपत्ति को पहुंचाया था नुकसान, पहले ही पांच आरोपी जा चुके हैं जेल

जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में होली पर्व के दौरान कानून व्यवस्था भंग करने और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में पूर्व में पांच अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
इस संबंध में थाना नवागढ़ प्रभारी निरीक्षक कमलेश शेंडे ने जानकारी देते हुए बताया कि गत माह 4 मार्च की रात लगभग दो बजे थाना नवागढ़ की पेट्रोलिंग टीम ग्राम राछाभांठा से सेमरा-बुड़ेना की ओर गश्त कर रही थी। इसी दौरान ग्राम बुड़ेना के मुख्य मार्ग पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लकड़ी और पत्थर रखकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया था।
जब पुलिस टीम मार्ग से अवरोध हटाने का प्रयास कर रही थी, तभी आसपास छिपे कुछ लोगों ने अचानक पुलिस के शासकीय वाहनों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। पत्थरबाजी में दोनों पुलिस वाहनों के सामने और पीछे के शीशे टूट गए। घटना के बाद आरोपी मौके से भागने लगे, जिनमें से पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अनीश यादव उम्र 19 वर्ष, साहिल यादव उम्र 21 वर्ष, राज कश्यप उम्र 19 वर्ष, सुखराम कश्यप उम्र 22 वर्ष और परमेश्वर यादव उम्र 22 वर्ष सभी निवासी ग्राम बुड़ेना को दौड़ाकर पकड़ लिया था।
पूछताछ के दौरान इन आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर पत्थरबाजी कर शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने की बात स्वीकार की थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया था।
घटना में शामिल दो अन्य आरोपी निलेश कुमार यादव और कार्तिक कश्यप उस समय से फरार चल रहे थे। पुलिस उनकी लगातार तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना प्रभारी कमलेश शेंडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने भी घटना में शामिल होना स्वीकार कर लिया।
पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद थाना नवागढ़ पुलिस ने निलेश कुमार यादव उम्र 21 वर्ष और कार्तिक कश्यप उम्र 20 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम बुड़ेना थाना नवागढ़ जिला जांजगीर-चांपा को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक कमलेश कुमार शेंडे थाना प्रभारी नवागढ़ सहित थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now