नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अक्षय तृतीया पर रथ निर्माण की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अक्षय तृतीया पर रथ निर्माण की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पुरी, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज

रथ काठ अनुकूल रस्म के साथ शुरू हुई तैयारियां, श्रीक्षेत्र में उत्सव का माहौल
अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर ओडिशा के पुरी में विश्वप्रसिद्ध  श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हो गया। धार्मिक परंपराओं के अनुसार सोमवार को रथ निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण रस्में पूरी की गईं, जिससे पूरे श्रीक्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया है।


इस अवसर पर “रथ काठ अनुकूल” की परंपरागत रस्म संपन्न की गई, जिसे रथ निर्माण प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत माना जाता है। सेवायतों के अनुसार देवताओं की “आज्ञा माला” आने के बाद रथ निर्माण कार्य विधिवत रूप से प्रारंभ किया जाएगा।
परंपरा के अनुसार सबसे पहले भगवान  श्री जगन्नाथ, बलभद्र और  सुभद्रा  के रथों के लिए लकड़ी तैयार की जाती है। इसके बाद पुरी के बड़दांड क्षेत्र में भगवान बलभद्र के रथ का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा, जिसके साथ ही रथ यात्रा की तैयारियां तेज हो जाएंगी।


इसी क्रम में भगवान श्री जगन्नाथ  नरेंद्र  पुष्कर्णी में आयोजित पारंपरिक “चाप खेल” अनुष्ठान में भी भाग लेंगे। यह आयोजन प्रसिद्ध चंदन यात्रा का हिस्सा है, जो 21 दिनों तक चलता है।
सेवायतों के अनुसार चंदन यात्रा के लिए लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रथ निर्माण के साथ-साथ चाप खेल के दौरान उपयोग में आने वाली नौकाओं की मरम्मत और अन्य व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।
अक्षय तृतीया के दिन से शुरू हुई इन धार्मिक परंपराओं के साथ पुरी में रथ यात्रा की तैयारियां पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ आगे बढ़ रही हैं।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now