बलांगीर में बिल्डेक्स एक्सपीरियंस सेंटर का भव्य उद्घाटन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलांगीर, ओडिशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज
आधुनिक निर्माण और इंटीरियर समाधान अब एक ही स्थान पर उपलब्ध, गोकुलधाम सोसायटी के पास एनएच-26 पर शुरू हुआ सेंटर
बलांगीर शहर में आधुनिक निर्माण और इंटीरियर से जुड़ी सुविधाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिल्डेक्स एक्सपीरियंस सेंटर का भव्य उद्घाटन 19 अप्रैल को प्रातः 10 बजे किया गया। यह नया सेंटर गोकुलधाम सोसायटी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-26 पर स्थित है, जहां ग्राहकों को निर्माण और इंटीरियर से संबंधित अत्याधुनिक उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला देखने और चुनने का अवसर मिलेगा।
उद्घाटन के अवसर पर आगंतुकों को मॉड्यूलर फर्नीचर, सिस्टम विंडोज, डिजाइनर पार्टिशन, आधुनिक लाइटिंग सिस्टम सहित कई प्रीमियम उत्पादों की जानकारी दी गई। इस सेंटर का उद्देश्य ग्राहकों को आधुनिक डिज़ाइन, गुणवत्ता और सुविधाओं से युक्त निर्माण समाधान एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम के दौरान सेंटर के ऑनर विनोद अग्रवाल और स्वास्तिक अग्रवाल को उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय मीडिया प्रभारी पत्रकार पवन अग्रवाल, प्रांतीय जोनल सचिव अनिल मोदी तथा युवा बिल्डर विनीत जिंदल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा ई. विशाल अग्रवाल सहित उपस्थित जनों ने भी सेंटर के संचालकों को बधाई दी।
सेंटर के संचालकों ने बताया कि यह पहल आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है, जहां ग्राहकों को नवीनतम डिजाइन, बेहतर गुणवत्ता और विश्वसनीय सेवाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने शहरवासियों से आग्रह किया कि वे उद्घाटन अवसर पर पहुंचकर इस नए अनुभव केंद्र का अवलोकन करें और आधुनिक निर्माण व इंटीरियर समाधान की सुविधाओं का लाभ उठाएं।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


