ग्रामीण विकास को मिली रफ्तार, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेस-4 के कार्यों का हुआ शिलान्यास
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
314 किलोमीटर से अधिक लंबाई की 76 सड़कों के निर्माण से गांवों को मिलेगा विकास का नया मार्ग
सूरजपुर। जिले में ग्रामीण संपर्क मार्गों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेस-4 के अंतर्गत स्वीकृत सड़कों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं शुभारंभ शुक्रवार को सूरजपुर स्थित ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े और प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्वीकृत सड़क परियोजनाओं की शुरुआत की।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति मोनिका सिंह ने प्रदेश सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सूरजपुर जिले को बड़ी सौगात मिली है। योजना के अंतर्गत जिले में कुल 76 सड़कों के निर्माण को स्वीकृति मिली है जिनकी कुल लंबाई 314.64 किलोमीटर होगी तथा इन कार्यों के लिए 27362.31 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
मोनिका सिंह ने कहा कि सड़कों का निर्माण केवल आवागमन का साधन नहीं बल्कि गांवों के समग्र विकास का आधार होता है। मजबूत सड़कें बनने से शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होती है तथा दूरस्थ गांव भी मुख्यधारा से जुड़ते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी गांव विकास से अछूता न रहे और हर घर तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचे। डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में ग्रामीण अधोसंरचना के विस्तार का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है जिससे प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में भी विकास की नई संभावनाएं खुल रही हैं।
कार्यक्रम में प्रेमनगर विधायक भुलन सिंह मरावी, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैंकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष इंद्रमणी पैकरा, भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जिला प्रशासन के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






