नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी वितरण में गड़बड़ी के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी वितरण में गड़बड़ी के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

महिला एवं बाल विकास विभाग पर खराब गुणवत्ता और अनियमितता का आरोप, मंत्री के खिलाफ पुतला दहन

कोरबा शहर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वितरित की गई साड़ियों में कथित गड़बड़ी और खराब गुणवत्ता को लेकर महिला कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष फुलोदेवी नेताम के निर्देश पर कोरबा जिला महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी और ग्रामीण अध्यक्ष प्रभा तंवर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घंटाघर चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने एकत्र होकर प्रदर्शन किया और महिला एवं बाल विकास विभाग के मंत्री के खिलाफ पुतला दहन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच कुछ समय के लिए धक्का मुक्की की स्थिति भी बनी, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा साड़ियों की खरीदी में लगभग नौ करोड़ रुपये का घोटाला और कमीशनखोरी की गई है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जो साड़ियां दी गई हैं वे आधा मीटर छोटी और बेहद खराब गुणवत्ता की हैं, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सौ से दो सौ रुपये की साड़ियों को पांच सौ रुपये के दाम पर खरीदा गया और साढ़े पांच मीटर बताकर केवल पांच मीटर की साड़ी वितरित की गई, जो पहनने में छोटी है और रंग भी छोड़ रही है।


ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रभा तंवर ने दोषी अधिकारियों और विभागीय मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानजनक और अच्छी गुणवत्ता की साड़ियां प्रदान की जानी चाहिए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने भी इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि साड़ी वितरण में भारी अनियमितताएं सामने आई हैं और यह प्रदेश भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनों का अपमान है। उन्होंने विभाग और मंत्री से महिलाओं से माफी मांगते हुए गुणवत्तापूर्ण साड़ियां देने की मांग की।
जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने कहा कि महिलाओं से बड़े बड़े वादे कर सत्ता में आई सरकार अब उन्हें ठगने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह एक हजार रुपये देने का वादा किया गया था लेकिन आज भी हजारों महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिल रहा है और केवाईसी के लिए महिलाओं को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। ब्लॉक प्रभारी और जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि पांच सौ रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा भी पूरा नहीं हुआ है और आज गैस सिलेंडर एक हजार रुपये के आसपास मिल रहा है।
ब्लॉक अध्यक्ष पालुराम साहु ने कहा कि यह मामला महिलाओं के आत्म सम्मान से जुड़ा हुआ है और पूरे प्रकरण की पारदर्शी जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। कार्यक्रम को पूर्व अध्यक्ष सपना चौहान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नारायण कुर्रे, ब्लॉक अध्यक्ष ए डी जोशी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, डॉ. रामगोपाल यादव, शांता मंडावे, रवि खुंटे, हिमांशु सिंह, रामकुमार राठौर, जवाहर निर्मलकर और रमेश वर्मा सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर संजू पैकरा, हरनारायण राठौर, सी के पांडेय, संतोषी पाटले, त्रिवेणी, सुनीता तिग्गा, सीमा उपाध्याय, समसुद्दीन, रज्जाक खान, आकाश प्रजापति, अवधेश लाठिया, मीरा सिंह, शकीला बेगम, प्रमिला, हमीदुन, अनिल सिंह, पवन चौहान, राजेश श्रीवास, नजामुद्दीन, जीवन कंवर, नंद कुमार, चंद्रवती साहु, गौतम सिंह, महेत्तरीन बाई सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ समाचार

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now