नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मोबाइल से अवैध सट्टा खिलाते आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मोबाइल और नगदी की जप्त – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मोबाइल से अवैध सट्टा खिलाते आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मोबाइल और नगदी की जप्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गौरेला पेंड्रा मरवाही, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

व्हाट्सएप के माध्यम से चल रहा था सट्टे का कारोबार, पुलिस की रेड में आरोपी पकड़ा गया

मरवाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध सट्टा संचालन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मरवाही स्थित कपिल जनरल स्टोर का संचालक सतीश कुमार गुप्ता अपने मोबाइल फोन के माध्यम से व्हाट्सएप चैट में सट्टा पट्टी लिखकर लोगों से रुपये लेकर अवैध सट्टा चला रहा है।
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी ने इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मरवाही राजेश देवांगन के मार्गदर्शन में साइबर सेल और थाना मरवाही की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए कपिल जनरल स्टोर मरवाही में दबिश दी।
रेड के दौरान आरोपी सतीश कुमार गुप्ता उम्र लगभग पैंतालीस वर्ष निवासी लोहारी को मौके पर ही मोबाइल फोन के माध्यम से व्हाट्सएप चैट में सट्टा पट्टी लिखते और रुपये का लेन देन करते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन, सट्टा पट्टी लिखी पर्ची और एक हजार एक सौ अस्सी रुपये नगद जप्त किए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने व्हाट्सएप और पेन पर्ची के माध्यम से अवैध सट्टा संचालन करना स्वीकार किया है।
इस मामले में थाना मरवाही में अपराध क्रमांक छियासठ वर्ष दो हजार छब्बीस के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम दो हजार बाईस की धारा छह के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और आम नागरिकों से अपील की गई है कि इस प्रकार की किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now