नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जनरल परेड में पुलिस बल के अनुशासन और दक्षता का हुआ निरीक्षण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जनरल परेड में पुलिस बल के अनुशासन और दक्षता का हुआ निरीक्षण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने परेड का निरीक्षण कर जवानों को दिए आवश्यक निर्देश

बिलासपुर पुलिस लाइन में आयोजित जनरल परेड के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने परेड की सलामी लेकर पुलिस जवानों के टर्न आउट, परेड अभ्यास, स्क्वाड ड्रिल, शस्त्र अभ्यास और यातायात संकेतों से जुड़े अभ्यासों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस अवसर पर शासकीय वाहनों का निरीक्षण करते हुए वज्र वाहन के उपयोग का प्रदर्शन भी कराया गया।


जनरल परेड के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस जवानों को दैनिक ड्यूटी के दौरान बेहतर कार्य करने, बीट प्रणाली को मजबूत बनाने और पुलिस की सक्रियता व उपस्थिति आम जनता तक अधिक से अधिक महसूस कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने असामाजिक तत्वों की पहचान कर उन पर नियंत्रण रखने तथा सज्जनों की सेवा और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही यातायात व्यवस्था को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के लिए भी निर्देशित किया।


इस दौरान चौदह अप्रैल से मनाए जा रहे अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत पुलिस बल को अग्नि सुरक्षा से जुड़ा विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में पुलिस लाइन सहित विभिन्न स्थानों पर अग्निशमन सेवा, राज्य आपदा मोचन बल और होम गार्ड की टीम द्वारा प्रदर्शनी, कार्यशाला और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

प्रशिक्षण में अधिकारियों और जवानों को आग लगने की स्थिति में सुरक्षा उपाय, भीड़ नियंत्रण तथा जान-माल की रक्षा के लिए आवश्यक कदमों की जानकारी दी गई।


प्रशिक्षण के दौरान आग के विभिन्न प्रकार जैसे ठोस, द्रव, गैस और बिजली से लगने वाली आग को बुझाने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही पानी, फोम, कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य अग्निशमन यंत्रों के उपयोग का अभ्यास कराया गया।

घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में अग्निशमन यंत्र, कंबल और बाल्टी के माध्यम से आग पर नियंत्रण पाने के व्यावहारिक तरीके भी सिखाए गए।


पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने कार्यालय, घर और वाहनों में उपयुक्त अग्निशमन यंत्र रखें तथा आम नागरिकों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

आने वाले दिनों में रिवर व्यू सहित अन्य स्थानों पर आम नागरिकों के लिए भी इसी प्रकार के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक सुरक्षा उपायों की जानकारी पहुंचाई जा सके।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक होम गार्ड लक्ष्मी प्रसाद वर्मा के मार्गदर्शन में डिविजनल कमांडेंट नरसिंग नेताम, जिला कमांडेंट दीपांकुर नाथ, स्टेशन फायर अधिकारी वेदनारायण सेन और उनकी टीम ने प्रशिक्षण दिया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे, उप पुलिस अधीक्षक यातायात शिवचरण परिहार, उप पुलिस अधीक्षक लाइन मंजुलता केरकेट्टा, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन निमितेश सिंह, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा नूपुर उपाध्याय सहित थाना और चौकी प्रभारी तथा कुल एक सौ अट्ठासी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now