नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रतनपुर पुलिस ने एक करोड़ से अधिक कीमत का गांजा किया जब्त – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रतनपुर पुलिस ने एक करोड़ से अधिक कीमत का गांजा किया जब्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संयुक्त कार्रवाई में 245 किलोग्राम मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, वाहन भी जब्त

जिला बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रतनपुर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है तथा एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजे का कुल वजन 245 किलोग्राम बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ बाईस लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि मारुति अर्टिगा कार क्रमांक सीजी 04 क्यूडी 7255 में अवैध रूप से भारी मात्रा में गांजा कटघोरा की ओर से मरवाही के रास्ते मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना रतनपुर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए उनके निर्देशन में कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद टीम नेशनल राजमार्ग पर नवापारा चौक भेड़ीमुंडा के पास पहुंचकर संदिग्ध वाहन की घेराबंदी कर जांच शुरू की।


जांच के दौरान कटघोरा की ओर से आ रही अर्टिगा कार को रोककर तलाशी लेने पर वाहन में भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से 245 किलोग्राम गांजा और गांजा परिवहन में प्रयुक्त मारुति अर्टिगा वाहन को जब्त कर लिया। जब्त वाहन की कीमत लगभग आठ लाख रुपये बताई गई है। इस प्रकार कुल जब्ती की कीमत करीब एक करोड़ तीस लाख पचास हजार रुपये आंकी गई है।


इस मामले में पुलिस ने आरोपी अमित कुमार केवट पिता त्रिवेणी प्रसाद केवट उम्र 33 वर्ष निवासी भुतहीटोला थाना बुढार जिला शहडोल मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध रतनपुर थाना में मादक पदार्थ संबंधी कानून के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनपुर प्रशिक्षु पुलिस अधिकारी अंशिका जैन, निरीक्षक अनिल अग्रवाल, एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, उपनिरीक्षक विष्णु यादव, उपनिरीक्षक कमलेश बंजारे, प्रधान आरक्षक सैय्यद अकबर अली सहित अन्य पुलिस कर्मियों का विशेष योगदान रहा।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now