ऑपरेशन प्रहार में अवैध कबाड़ परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
चार ट्रकों से 81 टन से अधिक कबाड़ जब्त, चार चालक गिरफ्तार
रायगढ़ जिले में अवैध कबाड़ के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार ट्रकों से भारी मात्रा में अवैध कबाड़ जब्त किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के दौरान छाल पुलिस ने थाना बेरियर के पास नाकेबंदी कर कोरबा की ओर से आ रहे चार ट्रकों को रोककर जांच की, जिसमें कुल 81 टन से अधिक लोहा, पाइप, एंगल और स्क्रैप बरामद किया गया। जब्त कबाड़ की कीमत लगभग 34 लाख 13 हजार रुपये तथा वाहनों की कीमत करीब 48 लाख रुपये बताई गई है। इस प्रकार कुल लगभग 82 लाख 13 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि हाटी से छाल होते हुए घरघोड़ा की ओर अवैध कबाड़ का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बेरियर के पास सघन नाकेबंदी कर संदिग्ध ट्रकों को रोका और उनकी जांच की। जांच के दौरान चारों ट्रकों में भारी मात्रा में कबाड़ लोड पाया गया, लेकिन किसी भी चालक द्वारा परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।

कार्रवाई के दौरान ट्रक क्रमांक सीजी 13 एलए 3817 से लगभग 25 टन से अधिक कबाड़, ट्रक क्रमांक सीजी 12 एस 1988 से करीब 24 टन कबाड़, ट्रक क्रमांक सीजी 12 एस 1525 से लगभग 16 टन कबाड़ तथा ट्रक क्रमांक सीजी 12 एस 5839 से करीब 15 टन से अधिक स्क्रैप जब्त किया गया। चारों वाहनों को जब्त कर चालकों छोटे लाल यादव, नरसिंग यादव, छबिनाथ प्रसाद और अरविंद कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा चारों मामलों में अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
डीएसपी रायगढ़
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी और अनुविभागीय पुलिस अधिकारी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में की गई। इस दौरान प्रधान आरक्षक शंभू पांडेय, आरक्षक दिलीप सिदार, सतीश जगत और उमाशंकर भगत की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध कबाड़ के कारोबार, परिवहन और संग्रहण पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। ऐसे अवैध कार्यों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने उद्योगों और व्यापारियों से अपील की है कि वे केवल वैध दस्तावेजों के आधार पर ही कबाड़ का क्रय-विक्रय करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






