नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए ट्रांसपोर्टरों के साथ अहम बैठक – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए ट्रांसपोर्टरों के साथ अहम बैठक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़ छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009

रायगढ़ जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से आज पुलिस कंट्रोल कक्ष में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। यह बैठक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला परिवहन अधिकारी श्री अमित कश्यप, यातायात उप पुलिस अधीक्षक श्री उत्तम प्रताप सिंह सहित छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के ट्रांसपोर्टर तथा वाहन मालिक उपस्थित रहे।


बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस, परिवहन विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के साथ मिलकर प्रभावी रणनीति बनाना रहा।


                 बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश
सभी ट्रांसपोर्टर अपने चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की अनिवार्य जांच करें।
वाहन चालकों का चरित्र सत्यापन कराना तथा उनका पूरा विवरण दर्ज रखना अनिवार्य होगा।
चालक यूनिफॉर्म पहनकर ही वाहन चलाएं और नियमों का पालन करें।
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी तथा जांच बढ़ाई जाएगी।
लंबी दूरी तय करने वाले चालकों के लिए सुरक्षित पार्किंग और विश्राम स्थल विकसित करने पर जोर दिया गया।
ओवरलोडिंग, वाहन फिटनेस और गति सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
सभी ट्रांसपोर्टर अपने चालकों का अद्यतन विवरण तैयार कर पुलिस और परिवहन विभाग से साझा करें।
नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा ने कहा कि जिले में सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए व्यावहारिक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने ट्रांसपोर्ट संचालकों से अपेक्षा की कि वे अपने चालकों को लापरवाहीपूर्ण तथा खतरनाक वाहन संचालन से बचने के लिए लगातार जागरूक करें तथा वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने की सख्त हिदायत दें।
जिला परिवहन अधिकारी श्री अमित कश्यप ने ओवरलोडिंग से बचने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा तकनीकी रूप से सुरक्षित वाहनों का ही संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वाहनों में रिफ्लेक्टर और संकेतक लाइट की अनिवार्यता पर भी जोर दिया, जिससे रात्रिकालीन दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
यातायात उप पुलिस अधीक्षक श्री उत्तम प्रताप सिंह ने कहा कि प्रत्येक चालक का सत्यापन और प्रशिक्षण आवश्यक है तथा उनका अद्यतन विवरण तैयार कर यातायात कार्यालय के साथ साझा किया जाना चाहिए।
                        ट्रांसपोर्टरों के सुझाव


बैठक में ट्रांसपोर्टरों द्वारा भी कई सुझाव दिए गए, जिनमें नो-एंट्री समय में आवश्यक संशोधन, जूटमिल क्षेत्र के अटल चौक में सड़क किनारे खड़े पुराने और कबाड़ वाहनों को हटाना, रायगढ़–खरसिया मार्ग पर धुएं से कम होती दृश्यता की समस्या का समाधान तथा रायगढ़–पुंजीपथरा मार्ग पर परित्यक्त वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाने और गश्त बढ़ाने जैसे मुद्दे शामिल रहे। अधिकारियों ने इन सुझावों पर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

श्री उत्तम प्रताप सिंह,
ट्रैफिक डीएसपी रायगढ़


                      एसएसपी का संदेश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा “रायगढ़ जिले में सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ट्रांसपोर्टरों, वाहन मालिकों और चालकों की सहभागिता से ही दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। सभी संबंधितों से अपेक्षा है कि वे नियमों का कड़ाई से पालन करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now