नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , वेदांता पावर प्लांट हादसे के बाद उद्योग मंत्री ने किया घटनास्थल का निरीक्षण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

वेदांता पावर प्लांट हादसे के बाद उद्योग मंत्री ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सक्ती, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के साथ समीक्षा बैठक कर तकनीकी जाँच और दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश
सक्ती: ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल को हुए हादसे के बाद छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, सार्वजनिक उपक्रम एवं आबकारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मृत श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और घायल मजदूरों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इसके बाद मंत्री ने स्थल पर ही कलेक्टर श्री अमृत विकास टोपनो, पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर तथा वेदांता प्रबंधन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लेकर घटना की विस्तृत जानकारी ली।


बैठक में मंत्री श्री देवांगन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि हादसे के तकनीकी पहलुओं की गहराई से जाँच की जाए और श्रम कानूनों के अनुरूप दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। वेदांता प्रबंधन की ओर से चीफ हेड ऑफ ऑपरेशन श्री सुशील बेहरा ने घटना से संबंधित जानकारी दी, वहीं बॉयलर विशेषज्ञ श्री गुंजन शुक्ला ने हादसे के संभावित तकनीकी कारणों के बारे में प्रारंभिक जानकारी प्रस्तुत की।


मंत्री ने कलेक्टर को निर्देशित किया कि जाँच पूरी सतर्कता और सूक्ष्मता के साथ कराई जाए तथा प्रभावित परिवारों को मुआवजा, रोजगार और दुर्घटना में दिव्यांग होने की स्थिति में पेंशन जैसी सभी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

उन्होंने श्रमिकों के कर्मचारी राज्य बीमा और भविष्य निधि से संबंधित जानकारी भी अधिकारियों से प्राप्त की। मंत्री ने कहा कि हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा मृतकों तथा घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की गई है और मुख्यमंत्री स्वयं इस पूरे मामले की लगातार निगरानी कर रहे हैं।
अस्पतालों में पहुंचकर घायलों का जाना हालचाल
वेदांता पावर प्लांट दुर्घटना में घायल मजदूरों का हालचाल जानने के लिए उद्योग, श्रम, वाणिज्य, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन रायगढ़ जिले के विभिन्न अस्पतालों में पहुंचे। उन्होंने मेडिकल कॉलेज अस्पताल, एपेक्स अस्पताल, मेट्रो अस्पताल तथा जिंदल फोर्टिस अस्पताल में उपचाररत घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके परिजनों से चर्चा की।


मंत्री श्री देवांगन ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए और उन्हें निरंतर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने श्रमिकों और उनके परिवारों को आश्वस्त किया कि शासन की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा दिए जाने वाले मुआवजे के अतिरिक्त प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा घोषित सहायता राशि भी पीड़ित परिवारों को प्रदान की जाएगी। मंत्री ने घायलों से कहा कि जब तक वे पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो जाते, उनका उपचार निरंतर जारी रहेगा और शासन उनके साथ खड़ा है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now