नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , वेदांता संयंत्र में भीषण हादसे से दहला प्रदेश, जांच के लिए कांग्रेस की उच्च स्तरीय समिति घटनास्थल पहुंची – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

वेदांता संयंत्र में भीषण हादसे से दहला प्रदेश, जांच के लिए कांग्रेस की उच्च स्तरीय समिति घटनास्थल पहुंची

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

📰 कोरबा / सक्ती, छत्तीसगढ़

घायलों से मुलाकात कर जाना हाल, दोषियों पर कार्रवाई की उठी मांग
समाचार सेवा: 7647981711, 9303948009
कोरबा: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले स्थित वेदांता ताप विद्युत संयंत्र में मंगलवार को हुए भीषण हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। बॉयलर फटने से हुई इस दर्दनाक दुर्घटना में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जबकि कई घायल मजदूरों का विभिन्न चिकित्सालयों में उपचार जारी है।


घटना की गंभीरता को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रदेश इकाई छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस समिति ने मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। इस जांच समिति के अध्यक्ष पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को बनाया गया है।


जांच समिति में अध्यक्ष जयसिंह अग्रवाल के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज तथा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत भी शामिल हैं। समिति के सदस्यों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे में घायल मजदूरों से मुलाकात कर उनके हालचाल की जानकारी ली।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी बड़ी दुर्घटना के बाद भी अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं होना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि आखिर इस घटना की निष्पक्ष जांच कौन करवाएगा और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई कब होगी।


वहीं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि इस हादसे में प्रदेश के कई मजदूरों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इसके अलावा दूसरे राज्यों से रोजी-रोटी की तलाश में आए अनेक श्रमिक भी इस दुर्घटना की चपेट में आए हैं, जो अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है।
जांच समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि यदि औद्योगिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा नियमों की समय-समय पर सख्ती से जांच होती रहे तो ऐसी घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी प्रदेश सरकार की ओर से कोई जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर नहीं पहुंचा, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।


कांग्रेस की जांच समिति ने बताया कि वे घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ चिकित्सालयों में उपचार करा रहे मजदूरों और उनके परिजनों से भी मुलाकात कर रहे हैं। सभी पहलुओं की विस्तृत जांच कर शीघ्र ही अपनी प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस समिति को सौंप दी जाएगी। इस दौरान जांच समिति के सदस्य नोबेल वर्मा, रामकुमार यादव, अटल श्रीवास्तव, बालेश्वर साहू, राघवेंद्र सिंह, व्यास कश्यप, शेषराज हरवंश, रहीम गबेल और राजेश अग्रवाल उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता — अंजोर छत्तीसगढ़ समाचार 📰

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now