नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह का शुभारंभ, जागरूकता रैली निकालकर दिया सुरक्षा का संदेश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह का शुभारंभ, जागरूकता रैली निकालकर दिया सुरक्षा का संदेश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता अरविंद तिवारी

शहीद अग्निवीरों को श्रद्धांजलि के साथ शुरू हुआ अभियान, शहर में रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

जांजगीर-चांपा। नगर सेना अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार जिले में 14 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में पहले दिन शहीद अग्निवीरों को श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई और अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिले में तैनात फायर फाइटर्स को उनके दायित्वों की जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके बाद नगर सेना एवं अग्निशमन कार्यालय जांजगीर से जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली केरा चौक, पेंड्री होते हुए हाईवे रोड से होकर खोखरा चौक तक पहुंची और वहां से वापस नगर सेना एवं अग्निशमन कार्यालय जांजगीर में समाप्त हुई।
रैली के दौरान शहरवासियों और आम लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए बैनर और पोस्टर के माध्यम से संदेश दिया गया तथा आग से बचाव और सावधानी बरतने की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी सुश्री योग्यता साहू सहित फायर विभाग के कर्मचारी और बड़ी संख्या में नगर सैनिक मौजूद रहे। सभी ने मिलकर लोगों को अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now