साधारण कृषक परिवार की बेटी निकिता कंवर ने बढ़ाया गांव का गौरव, सीबीएसई 10वीं बोर्ड में 93.4% अंकों के साथ शानदार सफलता
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
कोरबा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम में कोरबा जिले के ग्राम पंचायत तिलकेजा की होनहार छात्रा निकिता कंवर ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में हर्ष और गौरव का वातावरण है।
निकिता कंवर, ग्राम पंचायत तिलकेजा की सरपंच तेरस कंवर तथा कृषक देव मुरत कंवर की सुपुत्री हैं। सामान्य कृषक परिवार से आने वाली निकिता ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती।
निकिता न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल, रामपुर कोरबा की छात्रा हैं। उनके उत्कृष्ट परिणाम से परिवार, विद्यालय और पूरे तिलकेजा गांव में खुशी की लहर है। ग्रामीणों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने निकिता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 🎉
यह सफलता न केवल निकिता के परिवार के लिए बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र के लिए प्रेरणादायी है। उनकी इस उपलब्धि ने यह संदेश दिया है कि मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ ग्रामीण परिवेश से निकलकर भी बड़ी सफलताएं हासिल की जा सकती हैं।
“अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ परिवार” की ओर से होनहार छात्रा निकिता कंवर को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






