नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर जिला संयुक्त कार्यालय में हुआ माल्यार्पण कार्यक्रम – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर जिला संयुक्त कार्यालय में हुआ माल्यार्पण कार्यक्रम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

कलेक्टर एस. जयवर्धन ने बाबा साहेब को अर्पित की श्रद्धांजलि, उनके विचारों पर चलने का लिया संकल्प

सूरजपुर जिले के जिला संयुक्त कार्यालय परिसर में भारतीय संविधान के शिल्पकार और सामाजिक न्याय के अग्रदूत भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर गरिमापूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर एस. जयवर्धन ने बाबा साहेब के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके योगदान को नमन किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर एस. जयवर्धन ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक समानता का प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अधिकार दिलाने और सामाजिक न्याय स्थापित करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में समरसता, न्याय और भाईचारे की भावना को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करें। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने बाबा साहेब को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने बाबा साहेब के जीवन और विचारों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now