तेंदूभांठा एनिकट निर्माण का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा | छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के दिए निर्देश, किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ
कोरबा ACGN:- पाली विकासखंड के तेंदूभांठा गांव में जल संसाधन विभाग द्वारा निर्माणाधीन एनिकट का निरीक्षण कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी से कार्य की वर्तमान स्थिति और प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के समय रोहित सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने परियोजना की लागत, इससे लाभान्वित होने वाले गांवों, किसानों की संख्या तथा प्रस्तावित सिंचित रकबा क्षेत्र की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के किसानों के लिए काफी महत्वपूर्ण है इसलिए इसके क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
कलेक्टर श्री दुदावत ने निर्माण कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश देते हुए श्रमिकों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा किया जाए ताकि परियोजना का लाभ समय पर किसानों तक पहुंच सके। साथ ही उन्होंने निर्माण एजेंसी को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए काम को तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए ताकि क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार हो सके और किसानों को सीधा लाभ मिल सके।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






